कोलकाता जाने वाला एअर इंडिया का विमाह बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा , यात्री सुरक्षित

Update: 2025-07-21 17:09 GMT

 नई दिल्ली। एअर इंडिया की कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या एआई 2403 बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए इससे पहले कि रनवे से विमान टेकऑफ करता, उसे रोक लिया गया।



 

सूत्रों का कहना है कि जब पायलट ने ब्रेक लगाया तब विमान की रफ्तार करीब 155 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हाल फिलहाल आइजीआई एयरपोर्ट के रनवे पर हुई अपनी तरह की यह पहली घटना है।एअर इंडिया ने इस घटना के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन ने दोहराया है कि उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित उड़ान के यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।

इस मामले में एअर इंडिया का कहना है कि उड़ान भरने के दौरान काकपिट क्रू को तकनीकी खराबी का पता चला और एसओपी का पालन करते हुए पायलटों ने टेकआफ रद करने फैसला किया, जिससे सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। बाद में विमान को रनवे से बे एरिया में लाया गया जहां यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।

Tags:    

Similar News