श्रावण मास में बाबा महाकाल की भस्म आरती का समय बदला, जानें क्या रहेगी नई व्यवस्था

By :  vijay
Update: 2025-07-05 05:00 GMT

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की शुरुआत होने के साथ ही यहां प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती के समय में बदलाव हो जाता है। वहीं, अब सावन महीने की शुरुआत होते ही भस्म आरती का समय बदल जाएगा। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रति सोमवार आधी रात 2:30 बजे से होगी।

भगवान शिव को श्रावण भादो मास अति प्रिय है। यही कारण है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की शुरुआत होने के साथ ही यहां प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती के समय में बदलाव हो जाता है। बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। इस बार श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। इसके बाद बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती के समय में बदलाव किया जाएगा। डेढ़ महीने तक मंदिर में भस्म आरती बदले हुए समय के अनुसार ही चलती रहेगी।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भक्त तो भगवान के लिए तरह-तरह के कठिन उपवास और तप करते ही हैं, लेकिन श्रावण मास में बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जागेंगे। पुजारी पंडित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार के दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती रात 2:30 बजे से शुरू हुई, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में यही भस्म आरती रात 3:00 बजे से शुरू होगी, सावन के महीने में देश-विदेश से लाखो की संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे।

Tags:    

Similar News