आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं!’ इजरायली संसद से PM मोदी का दुनिया को कड़ा संदेश, पाकिस्तान का नाम लिए बिना घेरा
यरूशलेम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद 'नेसेट' को संबोधित कर इतिहास रच दिया है। वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने नेसेट को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को विश्व पटल पर दोहराते हुए दो टूक कहा कि आतंकवाद पर दुनिया में कोई 'डबल स्टैंडर्ड' (दोहरा मापदंड) नहीं चल सकता। सदन में प्रधानमंत्री का स्वागत 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ हुआ और इजरायली सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन (स्टैंडिंग ओवेशन) किया।
'बार्बरिक' था हमास का हमला, भारत इजरायल के साथ
पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे 'बार्बरिक टेररिस्ट अटैक' (बर्बर आतंकी हमला) करार दिया। उन्होंने इजरायल को भरोसा दिलाते हुए कहा, 'हम आपका दर्द महसूस करते हैं और आपके दुख में शामिल हैं। भारत इस मुश्किल घड़ी में और आगे भी इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की हत्या को किसी भी तर्क से जायज नहीं ठहराया जा सकता और आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता।
26/11 के दर्द को किया याद
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा झेले गए आतंकवाद के दंश, विशेष रूप से 26/11 के मुंबई हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भारत ने लंबे समय से आतंकवाद का दर्द सहा है। मुंबई हमलों में हमने अपनों को खोया, जिनमें इजरायली नागरिक भी शामिल थे। हमारी और आपकी नीति एक समान है—आतंकवाद के प्रति अटल और सुसंगत जीरो टॉलरेंस।' प्रधानमंत्री के इस कड़े संदेश को वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता के बड़े आह्वान के रूप में देखा जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
