PM मोदी के गले लगते ही CM चंद्रबाबू नायडू आंखों से छलके आंसू

Update: 2024-06-12 10:08 GMT
PM मोदी के गले लगते ही CM चंद्रबाबू नायडू आंखों से छलके आंसू
  • whatsapp icon

हैदराबाद । आंध्र प्रदेश में एक तेलगु देशम पार्टी के नए युग की शुरुआत बुधवार से हो गई है। कई वर्षों सत्ता से बाहर रहने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस शपथ ग्रहण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद जब चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए गले लगे तो वह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बरबस ही छलक पड़ा। इसके साथ ही पूरा माहौल शांत और भावुक हो गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ ही 24 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण को राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। विजयवाड़ा में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई राजनीतिक दिग्गज और VIP चेहरे मौजूद रहे। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

Similar News