जेल में सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति परकैदी ने कैंची से हमला किया, सिर में लगे 6 टांके
By : राजकुमार माली
Update: 2025-09-30 17:35 GMT
लखनऊ। गोसाईगंज की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से मंगलवार शाम मारपीट कर दी गई। घटना में उनके सिर में चोटें आई हैं।
जेल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में एक अन्य बंदी से विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आ रही है। जेल प्रशासन अपने स्तर से घटना की छानबीन कर रहा है।
गायत्री प्रजापति का शाम साढ़े छह बजे सफाई बंदी से विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई और गायत्री के सिर में चोट लग गई है। मामले की जानकारी होते ही अलर्ट किया गया और सफाई बंदी को पकड़ लिया गया है। वहीं गायत्री का जेल में इलाज करवाया गया है। सूत्र बताते हैं कि छह टांके लगे हैं।