भरभराकर गिरी स्कूल की इमारत,नाइजीरिया में 22 छात्रों की मौत

Update: 2024-07-13 03:13 GMT
भरभराकर गिरी स्कूल की इमारत,नाइजीरिया में  22 छात्रों की मौत
  • whatsapp icon

, अबुजा (नाइजीरिया)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक स्कूल की इमारत ढहने से 22 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब बच्चों की क्लास चल रही थी। हादसे के बाद बचाव दल को मलबे में फंसे 100 से ज्यादा लोगों बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।जब यह हादसा हुआ उस समय छात्र सेंट्स एकेडमी कॉलेज पहुंचे ही थे कि तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढह गई। मरने वाले छात्रों की उम्र 15 साल से कम बताई गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुल इमारत ढहने के बाद मलबे में 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 छात्रों को बचा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Similar News