देवरिया में सड़क पर रील बनाते समय भीषण हादसा, महिला समेत तीन की मौत

Update: 2025-09-05 05:41 GMT

देवरिया। कसया ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार तीन किशोर तेज रफ्तार में सड़क पर **रील बना रहे थे**, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही महिला को ठोकर मार दी और सामने से आ रही ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो किशोर और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा

सुबह करीब 7:30 बजे मालवीय रोड से तीन युवक बाइक पर सवार होकर कसया रोड की ओर बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों रील बनाने में मशगूल थे। जैसे ही बाइक ओवरब्रिज से नीचे उतरी, सड़क किनारे पशु अस्पताल के पास चल रही महिला को ठोकर मार दी और सीधे ट्रक से जा भिड़ी।

**मृतक और घायल**

* किशन (17) पुत्र उपेंद्र, निवासी पिडरा

* अनूप गौतम (16) पुत्र पिंटू, निवासी रघवापुर

* मुन्नी (38) पुत्री पारस, निवासी कसया रोड

* राज (15) पुत्र विजय, गंभीर घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

पुलिस का बयान

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसा **तेज रफ्तार और रील बनाने की लापरवाही** के कारण हुआ। दो किशोर व एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत नाजुक है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


 

Similar News

'सुपारी' लेकर नीयत बदली: माँ-बेटे ने दी थी बड़े बेटे की 'सुपारी',: किलर ने माँ को ही निपटाया और लूट लिया घर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा