मोमोज में नशा मिलाकर पत्नी का दोस्तों से कराया गैंगरेप: मध्यप्रदेश में एमोमोज में नशा मिलाकर पत्नी का दोस्तों से कराया गैंगरेप

By :  vijay
Update: 2025-09-13 10:56 GMT

 


मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने ही अपनी पत्नी को मोमोज में नशा खिलाकर दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे बेसुध हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। यह घटना न केवल वैवाहिक रिश्ते की गरिमा को कलंकित करती है बल्कि दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़ा करती है।



 


सड़क किनारे बंधे मिले हाथ-पैर

9 सितंबर को छतरपुर-सागर हाईवे पर पुलिस को एक युवती बेसुध हालत में मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे थे। तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर पीड़िता ने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पति और दोस्तों पर केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी झेल चुकी है दरिंदगी

हैरत की बात यह है कि यह पहली घटना नहीं है। पीड़िता ने इससे पहले दमोह, गुलगंज और बिजावर में भी दुष्कर्म के केस दर्ज कराए थे। थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे के अनुसार, कोर्ट में बयान न देने के कारण आरोपी बरी हो गए थे।क ऐसा आपराधिक मामला सामने आया है जिसने न केवल दांपत्य जीवन की पवित्रता भंग की बल्कि मित्रता के भाव भी मिटा देने का काम किया है। राज्य के छतरपुर में यह वारदात हुई। यहां पति ने ही अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। गैंगरेप के बाद उसे सड़क पर तड़पता छोड़ गए। पत्नी का आरोप है कि उसे मोमोज में नशा दिया गया जिसके बाद सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में एक और पेंच सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस बता रही है कि पीड़ित युवती इससे पहले भी कई बार गैंगरेप का केस दर्ज करा चुकी है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा कोर्ट में बयान नहीं देने पर आरोपी बरी भी हो चुके हैं।

9 सितंबर को छतरपुर सागर हाईवे पर पुलिस को एक युवती बेसुध मिली थी, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया था। होश में आने पर युवती ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।

 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। कुल तीन आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप है।

पीड़िता के साथ पहले भी 3 बार रेप

हैरतअंगेज बात ये है कि पीड़िता के साथ पहले भी 3 बार गैंगरेप हो चुका है। उसने दमोह, गुलगंज और बिजावर में दुष्कर्म और मारपीट के केस दर्ज कराए। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे बताया कि युवती ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया पर बयान नहीं देने पर आरोपी कोर्ट से बरी हो गए।


Similar News