बागेश्वर धाम में आरती के दौरान महिला झुलसी

By :  prem kumar
Update: 2025-03-29 11:27 GMT
बागेश्वर धाम में आरती के दौरान महिला झुलसी
  • whatsapp icon

 मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह बिहार के भागलपुर की  महिला संगीता साहू की साड़ी में आरती के दौरान आग लग गई। ये महिला परिवार के पांच सदस्यों के साथ धाम में दर्शन करने आई थी। 

आग लगते ही मौजूद लोगों ने आग बुझाई।  संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।   संगीता के भांजे अनिल कुमार साह ने बताया हम लोग शुक्रवार को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आए थे। शनिवार सुबह आरती में शामिल होने के दौरान मामी की साड़ी में आग लग गई। अनिल कुमार साह ने यह भी बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण संगीता को यह नहीं पता चला कि आग कैसे लगी।  

Similar News