दूध छोड़ो, इस चिकनी चीज के साथ खाएं केला, कमजोरी से कभी नहीं आएगा चक्कर, चढ़ेगी मसल्स
केला खाकर कई समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। अगर आपको कमजोरी की वजह से चक्कर आते हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए लोग दूध के साथ केला खाते हैं। मगर आप इसे एक चिकनी चीज के साथ भी खा सकते हैं। इससे शरीर को हेल्दी फैट्स और कार्ब्स की मात्रा बढ़ जाएगी।
केले को थोड़े से देसी घी के साथ खाने से कमजोरी दूर कर सकते हैं। इसके लिए केले के टुकड़े या बनाना शेक में थोड़ा घी मिलाया जा सकता है। यह मिक्सचर हेल्दी कार्ब्स, कैलोरी, फैट्स, फाइबर, प्रोटीन देता है। मसल्स बढ़ाने के लिए इन पोषक तत्वों की एकसाथ जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि इस कॉम्बो को लेने से कितने फायदे मिलते हैं।
कमजोरी खत्म
केला हेल्दी कैलोरी और नेचुरल शुगर देता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स व दूसरे मिनरल्स होते हैं। यह मसल्स बनाने के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ देसी घी खाने पर हेल्दी फैट मिलता है। जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और सिर से लेकर पैर तक ताकत देता है।
पेट के लिए अच्छा
केला फाइबर का अच्छा स्रोत होता है जो डायजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। दूसरी ओर, देसी घी आंतों को चिकना करके डायजेशन को आसान बनाता है। दोनों मिलाकर खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
मजबूत हड्डियां
केला पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। देसी घी के साथ इसका सेवन करने से इन मिनरल्स का पाचन शरीर में बेहतर तरीके से होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
ज्यादा इम्यूनिटी
देसी घी में विटामिन A, D, E, और K होता है और केले में विटामिन C और बी-कॉम्प्लेक्स मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर इम्यून सिस्टम को ताकतरवर बनाते हैं। इन दोनों का मिश्रण शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है।
मेंटल हेल्थ
केले में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है जो सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है। देसी घी दिमाग की फंक्शनल कैपेबिलिटी को सुधारता है और मानसिक थकान को दूर करता है। इन दोनों का सेवन मूड को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करने में सहायक होता है।
