एक नई बीमारी से दहशत: 53 लोगों की मौत, लक्षण दिखने के 48 घंटे में जा रही जान

Update: 2025-02-26 09:47 GMT

 नई दिल्ली। दुनियाभर में इन दिनों में एक अज्ञात बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। दरअसल, यहां एक जानलेवा बीमारी ने 53  लोगों की जान ले ली है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो चमगादड़ खाने वाले तीन बच्चों में सबसे पहले इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद अब इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़ी सभी जानकारी-

क्या है इस बीमारी के लक्षण?

यह बीमारी बेहद खतरनाक मानी जा रही है, क्योंकि इसके लक्षण नजर आने के बाद 48 घंटे के अंदर ज्यादातर लोगों को मौत हो रही है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, उल्टी और इंटरनल ब्लीडिंग शामिल है। इन हालातों में देखते हुए इस बीमारी को चिंताजनक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में सामने आए 100 से ज्यादा Hepatitis C के मामले, यहां जानें इसके लक्षण और फैलने के तरीके

क्या है यह बीमारी?


इंटरनल ब्लीडिंग यानी hemorrhagic fever वाले लक्षण आमतौर पर इबोला, डेंगू, मारबर्ग और येलो फीवर जैसे ज्ञात घातक वायरस से जुड़े होते हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने अब तक जमा किए गए एक दर्जन से ज्यादा सैंपल के परीक्षणों के आधार पर इस बीमारी का इन वायरस से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इस बीमारी का प्रकोप 21 जनवरी से शुरू हुआ, जिसके बाद अब तक इसके 419 मामले दर्ज किए गए और 53 मौतें हुईं।

क्या है WHO का कहना?

इस मिस्ट्री डिजीज पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अफ्रीका कार्यालय का कहना है कि बोलोको गांव में इस बीमारी का प्रकोप तब शुरू हुआ, जब तीन बच्चों ने चमगादड़ खा लिया और 48 घंटों के भीतर उनकी मौत हो गई

Similar News