चेहरे पर अब नहीं दिखेंगे बुढ़ापे के एक भी लक्षण, इन चीजों के सेवन से बूस्ट होगा कोलेजन प्रोडक्शन

Update: 2025-02-28 22:10 GMT

 अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान और खूबसूरत बनी रहे तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में जरूर हो. अगर आपका शरीर सही मात्रा में कोलेजन प्रोड्यूस करेगा तो इससे आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षणों का दिखना काफी कम हो जाएगा. अगर आप नहीं जानते कि आखिर कोलेजन है क्या तो बता दें यह एक तरह का प्रोटीन है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट, लचीला और जवान बनाए रखने में काफी मदद करता है. कोलेजन आपके स्किन क्वालिटी और उसकी बनावट को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. जब आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में होता है तो आपके चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं दिखती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और आपकी त्वचा हमेशा ही जवान और फ्रेश दिखती है.

सिट्रस फल

आपको अपने डायट में सिट्रस फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. सिट्रस या फिर खट्टे फल जैसे कि संतरे, मौसंबी, अंगूर और नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है. इस तरह के फलों के नियमित सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो जाता है.

पत्तेदार सब्जियां

आपको अपने डायट में पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी, केल और ब्रोकली में आपको भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल पाया जाता है. यह भी एक कारण है कि इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो सकता है.

नट्स

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा जवान बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नट्स जैसे कि अखरोट, बादाम, चिआ सीड्स और अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन क्वालिटी बेहतर हो जाती है.

फिश और एग्स

आपकी स्किन के लिए अंडे और मछली को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अंडे के सफेद वाले हिस्से और सैल्मन मछली में आपको भरपूर मात्रा में अमिनो एसिड और प्रोटीन पाया जाता है. इन चीजों का जब आप नियमित तौर पर सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट हो जाता है.

लहसुन

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन लहसुन के सेवन से भी आपके शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट हो सकता है. लहसुन में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो आपके शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद कर सकता है.

Similar News