शादियों का सीजन चल रहा है. शादी के बाद लोग हनीमून पर जाने की तैयारी करते हैं. सभी कपल्स एक दूसरे के साथ अकेले में समय बिताना चाहते हैं ताकि वह एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सके. इसके लिए हनीमून का समय बहुत ही अच्छा होता है. अगर आपकी भी शादी होने वाली या फिर नई शादी हुई है तो आप हनीमून पर जरूर जाएं. अगर आप अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं. अब मार्च का महीना शुरू हो चुका है और कई इलाकों में गर्मी का एहसास भी होने लगा है. ऐसे में कपल्स हनीमून के लिए ठंडी जगह की तलाश में रहते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में.
कश्मीर
अगर आप भी हनीमून डेस्टिनेशन की तालाश में हैं तो कश्मीर मार्च के महीने में एक अच्छा विकल्प है. मार्च के महीने में श्रीनगर का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है और यह आपके ट्रिप को और भी रोमांटिक बना देगा. कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. श्रीनगर में आप डल झील पर शिकारा की सवारी का मजा उठा सकते हैं. आप गुलमर्ग और पहलगाम के सुंदर नजारे का मजा पार्टनर के साथ में ले सकते हैं.
अंडमान-निकोबार
अगर आपको भी समुद्र पसंद आता है तो आपके लिए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह हनीमून के लिए एक बेहतरीन जगह है. इस द्वीप समूह पर आप प्रकृति को बहुत नजदीक से देख पाएंगे. इस जगह पर डाइविंग का मजा उठा सकते हैं और इस पल को और यादगार बना सकते हैं.
केरल
केरल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां पर मुन्नार में आप हनीमून पर जाने के बारे में सोच सकते हैं. मुन्नार एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है. मार्च के महीने में यहां का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है. आप केरल में बैक वाटर्स का भी मजा ले सकते हैं.