मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

By :  vijay
Update: 2025-03-01 23:00 GMT

 मार्च महीने में जन्म लेने वाले लड़कों के लिए कुछ खास नाम बहुत लकी माने जाते हैं. खासकर ‘म’ से शुरू होने वाले नाम न केवल सुनने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये लड़कों के लिए सौभाग्य और सफलता की ओर भी इशारा करते हैं.अगर आप भी अपने मार्च में जन्मे बेटे के लिए एक खास और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ऐसे नाम जो उनके जीवन में खुशियों और सफलता की राह खोल सकते हैं.

बच्चों को दें ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

मयंक :इस नाम का मतलब होता है चंद्रमा जो शांति और सौम्यता का प्रतीक है. मयंक नाम रखने वाले लड़के को जीवन में शांति और सफलता मिलती है.

मिहिर : मिहिर का मतलब होता है सूरज की किरण या प्रकाश. इस नाम वाले लड़के हमेशा जीवन में आगे बढ़ते हैं और उनके पास अपार ऊर्जा होती है.

मनन : मनन का मतलब होता है ध्यान या सोच-विचार करना. इस नाम वाले लड़के बहुत बुद्धिमान और समर्पित होते हैं जो किसी भी कार्य में पूरी निष्ठा से काम करते हैं.

माधव : माधव का मतलब होता है भगवान श्री कृष्ण, जो प्रेम और ज्ञान के प्रतीक हैं. इस नाम वाले लड़के में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है और वे जीवन में हमेशा आगे बढ़ते हैं.

मृदुल : मृदुल का मतलब होता है सौम्य या कोमल. इस नाम वाले लड़के बेहद विनम्र और संवेदनशील होते हैं और हर किसी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं.

मधुर : अगर आप अपने प्यारे लाडले के लिए एक छोटा और आकर्षक नाम ढूंढ रहे हैं जो ‘म’ से शुरू होता हो तो ‘मधुर’ नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस नाम का अर्थ होता है ‘मीठा’ और ‘सुरीला’, जो आपके बेटे के सौम्य और प्यारे स्वभाव को दर्शाता है.

Similar News