अपने राजकुमार के लिए यहां से चुनें भगवान विष्णु से प्रेरित एक मनमोहक नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Update: 2025-03-02 20:10 GMT

घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम भगवान विष्णु से प्रेरित हैं और इन नामों के जो अर्थ हैं वह भी बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन खूबसूरत नामों के जानते हैं अर्थ.

 बेटे के लिए भगवान विष्णु से प्रेरित नाम

निवान: इस नाम का अर्थ होता है मोक्ष या फिर मोक्ष देने वाला.

विशांक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का एक आधुनिक रूप.

आरव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के गुणों से जुड़ा हुआ.

विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन देने वाला.

श्रीयम: इस नाम का अर्थ होता है लक्ष्मीपति.

दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद.

आरुष: इस नाम का अर्थ होता है उगते सूर्य का प्रतीक.

अनव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरूप.

शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के साथ ही भगवान विष्णु का भी आदर.

अक्षित: इस नाम का अर्थ होता है जिसे नष्ट न किया जा सकता हो.

आद्विक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरूप.

ईहान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद.

वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के ज्ञान का प्रतीक.

अविक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसमें डर पर विजयी हासिल की हो.

द्रविण: इस नाम का अर्थ होता है धन और समृद्धि.

Similar News