गर्मियों की होगी छुट्टी, बिना झंझट घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी कीवी शेक

Update: 2025-03-02 21:50 GMT

कीवी एक पोषण से भरपूर फल है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन K, E और फोलेट भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है और त्वचा के लिए फायदेमंद भी होता है. कीवी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता हैं, जो पाचन को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है और यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. कीवी शेक एक स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह गर्मियों में ताजगी देने वाला एक बहुत ही पसंदीदा ड्रिंक है. चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं.

सामग्री

2 कीवी फल (छीलकर कटे हुए)

2 कप ठंडा दूध

2 चम्मच शहद या चीनी

4-5 आइस क्यूब्स

आधा चम्मच वनीला एसेंस

बनाने की विधि

स्टेप 1- कीवी तैयार करें

सबसे पहले कीवी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

स्टेप 2- मिक्सी में डालें

अब एक ब्लेंडर में कटे हुए कीवी के टुकड़े डाल लें.

स्टेप 3- मीठा मिलाएं

अब इसमें शहद या चीनी डाल दें, ताकि शेक में मिठास आ जाये.

स्टेप 4- दूध डालें

अब इसमें ठंडा दूध डाल दें और इसमें अपनी इच्छा अनुसार आइस क्यूब्स को भी डाल सकते हैं.

स्टेप 5- ब्लेंड करें

अब सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें, जब तक शेक क्रीमी और स्मूद न हो जाये.

स्टेप 6- सर्व करें

आखिर में शेक को गिलास में डालें और ऊपर से कुछ कीवी स्लाइस से गार्निश करें. आपका स्वादिष्ट और हेल्दी कीवी शेक तैयार है. इसे ठंडा-ठंडा परोसें और ताजगी का आनंद लें.   

Similar News