वैलेंटाइन डे विशेष: प्यार के रिश्ते में भूलकर भी न दें ये उपहार

Update: 2026-02-12 16:00 GMT


प्यार एक अलग ही एहसास है। प्यार का रिश्ता आपसी समझ, सम्मान और विश्वास से जुड़ा होता है। इसमें क्रोध, झूठ, लालच और धोखे का कोई स्थान नहीं होता। संबंध में प्यार को बढ़ाने के लिए पार्टनर को गिफ्ट देना चाहिए और उनके साथ समय बिताना चाहिए। इन चीजों से संबंध और मजबूत होता है। हर साल प्यार के त्योहार के रूप में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है।

प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बहुत विशेष होता है। प्रेमियों के लिए यह सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि रिश्ते को गहरा बनाने का अवसर होता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका पूरा दिन साथ में बिताते हैं और एक-दूसरे को कई चीजें गिफ्ट में देते हैं। हालांकि, शास्त्रों में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट के रूप में देने से परहेज करना चाहिए, वरना रिश्ता प्रभावित हो सकता है।

इन चीजों को गिफ्ट करने से बचें:

परफ्यूम (इत्र): शास्त्रों में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे या किसी भी खास मौके पर पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए। परफ्यूम को गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है, जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।

घड़ी: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को घड़ी देने से भी मना किया जाता है। माना जाता है कि घड़ी गिफ्ट करने से पार्टनर का भाग्य प्रभावित हो सकता है और रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं।

कांच की वस्तुएं: गिफ्ट में कांच की चीजें देने से परहेज करना चाहिए। कांच का टूटना अशुभ माना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांच की चीजों को उपहार में देने से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

काले रंग की वस्तुएं: उपहार में काले रंग की चीजें या कपड़े नहीं देने चाहिए। काले रंग का संबंध शनि देव से है। वैलेंटाइन डे पर साथी को काले रंग की चीजें देने से प्रेम जीवन में नकारात्मकता का वास हो सकता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News