जाली नोट मामले में मुख्य आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

Update: 2025-08-29 18:46 GMT

जैसलमेर पुलिस ने जाली नोट से जुड़े मामले में रैकेट के मुख्य आरोपी रजाबुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और उस पर ई-मित्र संचालक से ठगी करने का आरोप है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली ने जाली नोट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्णिया बिहार के रेकेट के मुख्य सरगना को धार दबोचा। मोहनगढ़ के ईमित्र पर एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को एक व्यक्ति उनके पास आया और 14,000 रुपये नकद लिए, जिसके बदले में उसने गूगल पे से भुगतान किया। उसी दिन शाम को वह व्यक्ति दोबारा आया और 10,100 रुपये नकद देकर 10,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा।

Similar News