चलते झूले से गिरी युवती, बारां डोल मेले में अफरा-तफरी

Update: 2025-09-12 09:42 GMT


बारां। जिले के प्रसिद्ध डोल मेले में   उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती झूले से अचानक नीचे गिर पड़ी। हादसा होते ही मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और युवती को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला तेज रफ्तार में चल रहा था, तभी युवती संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। घटना के बाद झूले को तुरंत बंद कर दिया गया। मेले में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया।

डॉक्टरों के मुताबिक, युवती को हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद झूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मेले में आने वाले झूलों की नियमित जांच और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

Similar News