चित्तौड़गढ़: गायत्री शक्तिपीठ में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए ट्रस्ट मंडल ने संभाली जिम्मेदारी

Update: 2026-02-01 15:17 GMT


चित्तौड़गढ़ (हलचल)। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार का गरिमामय 'शपथ ग्रहण एवं दायित्व विस्तार समारोह' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पीत-वस्त्रधारी परिजनों के सैलाब और 'माताजी-गुरुदेव' के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

संगठन की शक्ति आपसी समन्वय और सेवा: घनश्याम पालीवाल

समारोह के मुख्य वक्ता एवं शांतिकुंज प्रतिनिधि (राजस्थान कार्यक्रम प्रभारी) घनश्याम पालीवाल ने नवनिर्वाचित ट्रस्ट मंडल को सफलता के सूत्र देते हुए कहा कि आपसी समन्वय, पारदर्शिता और निस्वार्थ सेवा ही गायत्री परिवार की असली शक्ति है। राजस्थान प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने संगठन की मजबूती और वैचारिक क्रांति पर जोर दिया, वहीं पुष्कर उपजोन प्रभारी श्याम सुंदर सैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।




 

नए ट्रस्ट मंडल की घोषणा

मुख्य ट्रस्टी देवीलाल प्रजापति के नेतृत्व में नई टीम ने अपना कार्यभार संभाला। ट्रस्ट के नए स्वरूप में निम्नलिखित सदस्यों की घोषणा की गई:

मुख्य ट्रस्टी: श्री देवीलाल प्रजापति

सहायक ट्रस्टी: श्रीमती किरण यादव

ट्रस्टी गण: श्री तुलसीराम धाकड़, श्रीमती गायत्री धाकड़, श्री बाबू लाल माली, श्रीमती प्रभा पालीवाल एवं श्री अशोक कुमार जैन। संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए जिला समन्वय समिति, देवालय, आश्रम, विधि एवं संगठन प्रबंधन जैसी विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।

भामाशाहों और साहित्य प्रेमियों का सम्मान

शक्तिपीठ के विकास में सहयोग हेतु पन्नालाल पँवार को 'भामाशाह' सम्मान से नवाजा गया। साथ ही, युग साहित्य को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के लिए दीपक शर्मा का सपरिवार विशेष सम्मान किया गया। श्री शर्मा प्रतिमाह लगभग ₹1 लाख का साहित्य निर्यात कर वैचारिक क्रांति में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

युवा ऊर्जा और साधना सत्र

कार्यक्रम में नवीन माली और शरद निगम जैसे युवाओं ने संगठन में नई ऊर्जा भरने का संकल्प लिया। सत्र के अंत में हिंमाशु पालीवाल ने 'सावित्री साधना' के आध्यात्मिक महत्व और उसकी विधि पर विशेष प्रकाश डाला।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: bhilwarahalchal@gmail.com

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News