जयपुर/सवाई माधोपुर। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां निर्माण की घटिया गुणवत्ता देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
मंत्री ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री को देखकर XEN और AEN को फटकार लगाते हुए कहा— "तुम्हें शर्म नहीं आती है? प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो। चोर हो तुम... लुटेरों, देश को खा गए।" उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जब सरकार पैसा दे रही है, तो काम टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
विवाद: अधिकारियों ने लगाया मारपीट का आरोप
निरीक्षण के दौरान मामला गाली-गलौज से आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद XEN ने आरोप लगाया कि:
मंत्री के समर्थकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत के साथ मौजूद AEN की पिटाई की।
इसके बाद XEN के साथ भी मारपीट की गई।
XEN ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत जयपुर स्थित RSRDC (राजस्थान राज्य सड़क विकास और निर्माण निगम लिमिटेड) के उच्चाधिकारियों से की है। एक तरफ जहां घटिया निर्माण को लेकर जनता में आक्रोश है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के साथ हुई कथित मारपीट ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
