अजमेर: नाले में तैरते मिले लाखों के पुराने नोट, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाले में करीब 2 से 3 लाख रुपए के पुराने 500-500 के नोट बहते हुए मिले। नोटों को नाले में तैरता देख इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार, नाले के पास स्थित एक डेयरी के संचालक ने सबसे पहले इन नोटों को पानी में तैरते हुए देखा। शोर मचते ही आस-पास के लोग और बड़ी संख्या में बच्चे वहाँ जमा हो गए। इस दौरान कुछ बच्चों ने नाले में उतरकर नोटों को बाहर भी निकाला।
पुराने नोट होने की आशंका हैरानी की बात यह है कि नाले से बरामद हुए ये नोट पुराने हैं, जो अब चलन में नहीं हैं। ये नोट नाले में कहाँ से आए और इन्हें किसने फेंका, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर इन पुराने नोटों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नाले में फेंका होगा।
मामले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि ईश्वर राजोरिया को दी गई है। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। फिलहाल यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि रद्दी हो चुके इन नोटों का असली मालिक कौन है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
