पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सैनानी को दी श्रद्धांजलि
चित्तौड़गढ़ मुकेश मूंदड़ा । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सैनानी बाबु जगजीवन राम की जयंती पर सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय ऋतुराज वाटिका में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश घारू व विशिष्ठ अतिथि रणजीत लोठ, वरिष्ठ नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, रमेश नाथ योगी, राजेश सोनी थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाड़ावत ने बाबु जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डाल उनके सामाजिक समानता हेतु संघर्ष के बारे में वर्णन किया। इस अवसर पर दौलतराम पिंगोलिया, राजेश कंडारा, बीएल गारू, जगदीश टांक, सुरेश धोबी, कैलाश धोबी, अजय मल्होत्रा, अर्जुन डांगी, नरेश बेनीवाल, सुरेश कोदली, अब्दुल सत्तार, कमल पिंगोलिया, कमलेश पारीक, चेतन जटिया, कन्हैयालाल मेघवाल, विष्णु मेघवाल, रामचन्द्र रेगर, मनीष चावला, नवरतन जीनगर, विशाल देशबंधु आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।