जिला कलेक्टर ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संरक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया
सीकर । जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य के जिला संरक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) नकुल मीना द्वारा स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया गया, जबकि जिला सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह एवं डॉ. रवि शंकर, निदेशक आर.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा हैट पहनाकर अभिनंदन किया गया। संयुक्त सचिव माया कुमारी, जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) परमेश्वरी वर्मा तथा जिला प्रशिक्षक ललिता कुमारी ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य के जिला मुख्यालय की लॉग बुक का अवलोकन किया तथा संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्काउट गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रोवर संदीप कुमार, राहुल कुमार, रेंजर निर्मला कुमारी एवं मोनिका कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।