नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 :मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन को लेकर बैठक 13 अप्रैल को

Update: 2026-04-09 14:32 GMT

 सीकर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय रामगढ़ शेखावाटी, खाटूश्यामजी तथा रींगस से संबंधित मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन तथा इसके उपरांत दावे, आपत्तियों एवं अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा करने के लिए 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर में बैठक आयोजित की जाएगी।

Similar News