सड़क पर शव लेकर बैठे परिजन:2 लोग डिटेन, भाई ने कहा- पुलिस समझौता करने का बना रही है दबाव
हनुमान नगर .टोंक जिले के देवली के राजमहल गांव में बुधवार रात को युवक को बजरी से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर देवली-राजमहल मार्ग पर शव रख कर 36 घंटे से धरना दे रखा है।
शव को बर्फ पर रखकर परिजन विभिन्न मांगों को लेकर देवली-राजमहल मार्ग पर धरना दे रहे है।
शव को बर्फ पर रखकर परिजन विभिन्न मांगों को लेकर देवली-राजमहल मार्ग पर धरना दे रहे है।
व्यापारियों ने प्रतिष्ठान रखे बंद
इस पहले गुरुवार रात को देवली पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में टोंक एसपी विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर समेत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से बातचीत की। जिसमें उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों की मांग पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन की ओर से हर यथासंभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही कहा कि परिजन जिस तरह की रिपोर्ट देंगे, पुलिस उसी को आधार मानकर कार्रवाई करेगी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को रिपोर्ट देने की बात कही। लेकिन सुबह 10 बजे तक मामले में परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई और न ही शव उठाने की सहमति हुई। वहीं मामले को लेकर आज व्यापारियों ने भी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे है।
दो लोगों को पुलिस ने किया डिटेन
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर महेंद्र मीणा व बजरी माफिया ईश्वर मीणा को डिटेन कर लिया गया है। जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है।.
मृतक के भाई सुनील कुमार गुर्जर ने कहा कि पुलिस हम पर जोर जबरदस्ती कर समझौता करवाने का प्रयास कर रही है, पुलिस तीन-चार लाख रुपए ईश्वर मीणा से दिलवा रही है और ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है।
