तूफानी बारिश- कच्चे मकान ढहने से 2 की मौत, पेड़-बिजली के पोल धराशाई

Update: 2025-07-07 07:09 GMT

 दौसा जिले में देर रात हुई भयंकर बारिश के चलते कच्चे मकान ढहने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 100 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल धराशाई हो गए।

  जिले में रात 1 बजे बाद तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिलेभर में करीब 2 घंटे तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते जगह-जगह पेड़ धराशाही हो गए। वहीं, अधंड़ में छप्परपोश भी उड़ गए। सैकड़ों बिजली के पोल गिरने से कई जगह बिजली गुल हो गई। भांडारेज तहसील के मित्रपुरा गांव में मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला हंसा देवी व उसका पति लक्ष्मण गुर्जर रात को मकान में सो रहे थे। तभी मकान की दीवार गिरने से महिला मलबे में दब गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसका पति अपनी जान बचाने के सफल हो गया। 

ग्राम पंचायत कालाखोह में रात को आए तूफान में टीन शेड दीवार सहित गिर गया। जिसमें दबने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे राजकीय अस्पताल दौसा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 जिले में बारिश के चलते कई जगह सड़कें दरियां बन गई। सुबह तक जगह-जगह सड़कें जलमग्न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगह घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। ऐसे में कहीं रात में तो कहीं सुबह होने पर लोग बारिश का पानी निकालते दिखे।

Similar News