आबकारी विभाग की बड़ी राहत: एमनेस्टी योजना 2025 लागू, सिर्फ मूल बकाया जमा करना होगा

Update: 2025-09-14 16:28 GMT



जयपुर, 

आबकारी विभाग ने राजस्व बकाया निपटाने के लिए करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए **एमनेस्टी योजना 2025** लागू की है। इस योजना के तहत बकायादारों को केवल मूल बकाया राशि ही जमा करनी होगी, जबकि ब्याज और पेनल्टी की शत-प्रतिशत माफी दी जाएगी। योजना का लाभ **30 सितंबर 2025** तक लिया जा सकेगा।

आबकारी आयुक्त **शिवप्रसाद नकाते** ने बताया कि यह योजना उन सभी मामलों पर लागू होगी जिनमें राजस्व बकाया **31 मार्च 2022 या उससे पहले का है**। खास बात यह है कि यदि किसी मामले का मांग आदेश **1 अप्रैल 2022 या उसके बाद जारी हुआ हो**, लेकिन बकाया **31 मार्च 2022 से पूर्व की अवधि** का है, तो वह भी इस योजना में शामिल होगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से हजारों बकायादारों को राहत मिलने की संभावना है और विभाग को भी लंबे समय से अटके राजस्व की वसूली में आसानी होगी।

 

Similar News