फर्जी तरीके से जमीन समर्पण करवा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Update: 2025-06-26 17:38 GMT

भीलवाड़ा ।आए दिन नगर विकास न्यास भीलवाड़ा में भू माफियाओ एवं अधिकारियों की सांठ गांठ से हो रहे भ्रष्टाचार का उजागर होना थमने का नाम नहीं ले रहा है हाल ही में बिलिया निवासी नारायण लाल गाडरी की एक बीघा 19 बिस्वा कृषि जमीन को भू माफिया एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों द्वारा कूटरचित तरीके से फर्जी व्यक्तियों एवं फर्जी स्टांप द्वारा 2019 में नगर विकास न्यास के नाम समर्पण करवा कर बदले में मुआवजे के रूप में फर्जी तरीके से 17 भूखंड अलोट कर दिए गए जबकि नगर विकास न्यास के नाम नामांतरण 2025 में हुआ। उक्त हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को मुख्यमंत्री महोदय के नाम जरिया जिलाधीश महोदय भीलवाड़ा एवं जिलाधीश  के नाम से अलग-अलग ज्ञापन राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में जिलाधीश की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर को ज्ञापन सौंप कर नगर विकास न्यास के नाम फर्जी तरीके से हुए नामांतरण को कैंसिल कर उन्हें नारायण लाल गाडरी के नाम दर्ज करने व उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी अधिकारियों एवं भू माफिया के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए निलंबित किए जाने की मांग की गई अन्यथा संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।

Similar News