कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्य

By :  vijay
Update: 2026-04-06 18:04 GMT

उदयपुर/जयपुर,  । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

  शर्मा की इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड के निर्माण, विद्युत संबंधी एवं सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। इससे कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और अन्नदाता एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसी प्रकार  शर्मा ने आमजन एवं किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत मण्डियों में किसान विश्राम स्थलों के निर्माण की अभिनव पहल भी की है। इस पहल के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश की विभिन्न 116 मण्डियों के अंतर्गत 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 781 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वर्षा, गर्मी एवं सर्दी के मौसम में किसानों को सहूलियत होगी।

Similar News