राजेश आईएएस ने मुख्य आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

By :  vijay
Update: 2026-04-06 18:12 GMT

 

उदयपुर, । अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, राजस्थान सरकार राजेश कुमार यादव (आईएएस) ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में सोमवार को पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर सचिवालय में उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (समन्वयक) विजय दाधीच, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) रिपुदमन गिल तथा राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) कविता जैन शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने यादव (आईएएस) का स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Similar News