नेशनल हाईवे 162 पर हादसा, ट्रक की टक्कर से इको कार सवार आधा दर्जन युवतियां घायल

Update: 2026-03-14 06:49 GMT

पाली| नेशनल हाईवे 162 पर गुंदोज के निकट शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने इको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार आधा दर्जन युवतियां घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार सभी युवतियां कार से पुनायता स्थित फैक्ट्री में सिलाई कार्य करने जा रही थीं। इसी दौरान गुंदोज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवतियां घायल हो गईं।

घटना गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Similar News