प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा:: 16,686 करोड़ की योजनाओं की सौगात और एचपीवी टीकाकरण का शंखनाद
अजमेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर के ऐतिहासिक दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान
प्रधानमंत्री इस अवसर पर 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक पिलाकर देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह कदम महिला स्वास्थ्य और कैंसर रोकथाम की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
विकास की बड़ी सौगातें: सड़क, बिजली और पानी
परिवहन: पीएम बांदीकुई से जयपुर तक 1,207 करोड़ की लागत वाले 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के महत्वपूर्ण सेक्शन का लोकार्पण करेंगे।
एलीवेटेड रोड: जयपुर में सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक (286 करोड़) और जोधपुर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक (1,243 करोड़) एलीवेटेड रोड का शिलान्यास होगा।
पेयजल एवं सिंचाई: नोनेरा और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजनाओं के विभिन्न पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे बड़े क्षेत्र में जल संकट दूर होगा।
ऊर्जा: 3,616 करोड़ की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण और सात नए ग्रिड सब-स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा।
21,863 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत प्रदेश के 21,863 युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें पटवारी, पशुधन सहायक, सीएचओ, नर्स और तकनीकी सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
युवा कांग्रेस ने पूतला फूंका, जताया विरोध
यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल में भेजने को लेकर अजमेर में कलेक्ट्रेट पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया और यहा पूतला फूंका। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि पीएम इज कॉम्प्रोमाइज है। इसमें कोई गलत नहीं कहा। अगर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आते है तो युवा कांग्रेस विरोध जताएगी और काले झंडे दिखाकर स्वागत करेगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
