नशे में धुत महिला ने स्कूटी को लगाई आग, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

Update: 2026-02-17 07:28 GMT

अजमेर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक महिला ने स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से स्कूटी जल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ 10 बजे ज्योतिबा फूले सर्कल के पास होंडा शोरूम के पास एक महिला ने नशे की हालात में वहां खड़ी स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी धू-धू कर जल उठी।

आग लगाने वाली महिला बाद में वहां से चली गई। आस-पास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News