अजमेर |राजस्थान पुलिस का अजमेर अभय कमांड सेंटर सड़क पर गिरे 2 लाख रुपए की वापसी का जरिया बन गया। मामला अजमेर में रामगंज थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के सामने का है जहां दौराई निवासी आसिफ बैग में रखे 2 लाख रुपए लेकर जा रहा था कि तभी बैग में लगे कट के कारण रकम गिर गई और आसिफ को पता जब चला जब वह रकम अदा करने किसी के पास पहुंचा तो बैग में रकम नहीं मिलने से उसके होश फाख्ता हो गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर अभय कमांड के कैमरों से उसकी लोकेशन हिस्ट्री जांची तो पता चला कि रकम बैग में से रेलवे अस्पताल के पास गिर गई है।सड़क पर गिरी रकम 2 लाख को स्कूटी सवार लक्ष्मण सिंहनी उठाया और रवाना हो गया। पुलिस ने उसकी स्कूटी के नंबरों के आधार पर उसे खोज निकाला तो लक्ष्मण सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर लावारिस मिली 2 लाख की राशि आसिफ को पुनः लौटा दी।