करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा किसान, अस्पताल में बताया मृत
By : bhilwara halchal
Update: 2024-12-14 06:49 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रुपालिया गांव के एक किसान की खेत पर करंट लगने से मौत हो गई।
मंगरोप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुपालिया निवासी नारायण 55 पुत्र नंदा गुर्जर शुक्रवार दोपहर खेत पर फसल की पिलाई करने गया। जहां मोटर चालू करते समय करंट लगने से नारायण अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। रात आठ बजे तक भी नारायण घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते हुये खेत पर गये, जहां वह अचेत मिला। नारायण को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।