शिविर में बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया आश्वस्त

Update: 2025-06-22 07:21 GMT

बस्सी भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित भगवती बाल गृह में द्वितीय दिवस पर शिविर का अवलोकन व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जागेटिया ने करते हुए शिविर को बस्सी ग्राम एवं बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा अनिता जागेटिया ने बच्चों को सहयोग कर स्वयं के द्वारा शिविर में बच्चों को शिक्षित करने के लिए आश्वस्त किया। स्वागत उद्बोधन संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने शिविर के बारे में जानकारी प्रदान की। माहेश्वरी समाज के युवा अध्यक्ष उदित गदिया ने बच्चों के लिए शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट की सामग्री दिलाने की घोषणा की। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष तरुणा कोठारी, संगठन मंत्री गायत्री भुत, सांस्कृतिक मंत्री पूजा मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष माया कोठारी ने भी सामूहिक रूप से शिविर का अवलोकन कर इस कार्य के लिए संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी विजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार बाल गृह की अधीक्षक जया तिवारी ने जताया । इस अवसर पर संस्था के निखिल ओझा, प्रशिक्षक जॉर्डन सर, चेल्सी, पंकज पाराशर आदि उपस्थित थे।

Similar News