ब्यावर: ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान

Update: 2026-02-18 06:26 GMT

ब्यावर। क्षेत्र में कुदरत का कहर बरपा है। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से न केवल तापमान में भारी गिरावट आई है, बल्कि बेजुबान पक्षियों और किसानों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रमुख अपडेट:

पक्षियों पर काल बनकर गिरे ओले: तेज ओलावृष्टि के कारण आसमान में उड़ रहे और पेड़ों पर बैठे कई पक्षी चोटिल होकर मौत का शिकार हो गए। सड़कों और बगीचों में मृत पक्षी नजर आ रहे हैं।

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी: खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसलें तेज हवाओं और ओलों की मार से पूरी तरह धराशाई हो गई हैं। कड़ी मेहनत के बाद फसल कटाई का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर अब मायूसी छा गई है।

शीत लहर का अहसास: बारिश के साथ चल रही बर्फीली हवाओं ने इलाके में एक बार फिर सर्द माहौल पैदा कर दिया है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

भारी बारिश और हवाओं का दौर खबर लिखे जाने तक जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठप नजर आ रहा है।

Tags:    

Similar News