ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर डीएसपी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई यातायात पुलिस ब्यावर टीम ने तेज व डरावनी आवाज वाली बाईको को जब्त कर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर जब्त की गई 50 से अधिक बाइकों पर लगे अवैध साइलेंसर खोलकर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया।
तेज आवाज और कानफोड़ू साइलेंसर से लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की यातायात शाखा द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दौरान डीएसपी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई सहित यातायात पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान पुलिस ने डीएसपी राजेश कसाना ने शहरवासियों से नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की।