बीकानेर के इंडस्ट्रियल एरिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

By :  vijay
Update: 2025-04-29 10:40 GMT

शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित करणी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में कोल्ड स्टोरेज को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए।

राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आग के कारण आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग भी घबरा गए और इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News