रेप के आरोपी श्रीभगवान सोनी के आश्रम पर चला बुलडोजर

By :  vijay
Update: 2025-06-10 18:35 GMT

श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर में तीस साल पहले पांच जनों की हत्या और हाल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप करने के आरोपी श्रीभगवान सोनी के आश्रम पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपी ने अफीम के पौधे भी लगा रखे थे। ऐसे में ये तीसरा मामला भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो सकता है।

पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मंगलवार सुबह आरोपी के बनाए आश्रम पर पहुंचे। मौके पर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रही और सुराजनसर आडसर मार्ग पर स्थित अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। आरोपी ने गोचर के लिए संरक्षित जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। ऐसे में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल और तहसीलदार कुलदीप मीणा के आदेश के बाद टीम ने इसे तोड़ना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन से उसके बनाए कच्चे निर्माण कार्य भी तोड़ दिए गए। इस दौरान एक दो कमरे और एक-दो छपरे भी तोड़ दिए। सारा सामान वहां से तोड़कर किनारे कर दिया गया।


Similar News