देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रहे भीलवाड़ा जिले के दौरे पर

Update: 2025-02-12 15:50 GMT




 

भीलवाड़ा,  । देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा बुधवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। श्री भडाणा ने बुधवार को आसींद क्षेत्र के इंद्रा का खेड़ा ग्राम में देवनारायण सेवा समिति द्वारा आयोजित विश्रांति ग्रह व बरामदे के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए सदैव तत्पर है। राज्य सरकार बजट घोषणाओं में भी प्रत्येक वर्ग के लिए विकास के लिए कार्यरत है।

लोकार्पण समारोह के दौरान आसींद विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Similar News