वक्फ जन सुधार अभियान को लेकर बैठक आयोजित

By :  prem kumar
Update: 2025-04-17 14:33 GMT
वक्फ जन सुधार अभियान को लेकर बैठक आयोजित
  • whatsapp icon

 चित्तौड़गढ़ BHNभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की प्रेरणा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से 5 मई तक वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय पर वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की अध्यक्षता में अभियान की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में वक्फ संशोधन कानून को पार्टी द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि 23 अप्रैल को जिला कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला संयोजक अशोक नवलखा ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अभियान को लेकर मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक मनोनीत किए जायेंगे। जनजागरण अभियान के माध्यम से भाजपा वक्फ संशोधन से होने वाले लाभ को समाज के अंतिम पायदान के मुस्लिम भाई-बहनों तक पंहुयेगी। जनजागरण अभियान के तहत मंडल स्तर तक बैठक और कार्यशाला में

धार्मिक नेता, डॉक्टर, कलाकार, वकील, शिक्षाविद, महिला कार्यकर्ता, मीडिया प्रमुख, सोशल मीडिया इंफलुएंसर सहित प्रभावशाली लोग शामिल होंगे। अभियान की सफलता के लिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला, युवा व एसटी मोर्चा को भी लगाया जाएगा। साथ ही सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं चित्तौड़गढ़ जिले के सभी मंडलों में मुस्लिम समाज के प्रभावशाली व्यक्ति के साथ नागरिक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, सी पी नामधराणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, अभियान के सहसंयोजक नंदकिशोर टेलर, गौरव त्यागी, सेयद एजाज अली, भागीरथ चंदेल, राधेश्याम कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Similar News