चितौड़गढ़। 6 फरवरी बुधवार सांय 7 बजे से श्री परशुराम रामायण मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट, चितौड़गढ़ द्वारा निवास ग्राम सतपुड़ा, घोसुंडा में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय वेशभूषा में भक्तजन सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के गुणगान और भक्ति रस का आनंद लेंगे।
आयोजन से जुड़े देवी लाल एवं अंबालाल मेनारिया ने बताया कि मंडल के अध्यक्ष एवं संरक्षक हरिओम मौड़ के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। मुख्य गायक एवं वक्ता जनार्दन मौड़, हिमांशु मौड़, अरुण मौड़, खुशी गर्ग, चतरुलाल न्याति, रमेश चंद्र सोनी, भैरू लाल दशोरा, ताराचंद शर्मा, कार्तिक मौड़, अंशुल शर्मा, तोषल मौड़, नारायण लाल शर्मा, कालूलाल, प्रेमलता मौड़, सीता शर्मा और सन्ध्या देवी पाठ में पधारकर भक्तों को प्रभु भक्ति का अनुभव कराएंगे।
सुंदरकांड पाठ के समापन पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा और इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।