निम्बाहेड़ा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह 28 अक्टूबर को
निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को "आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" के तहत "NEXT GEN. GST रिफार्म (विधानसभा सम्मेलन)" तथा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 2 बजे नया डोम, कृषि उपज मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा में होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ रतनलाल गाडरी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह कृष्णावत सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित रहेंगे।
कृपलानी करेंगे 13 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह के आरंभ में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के कर कमलों से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों को लगभग 13 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें कृषि उपज मंडी समिति निम्बाहेड़ा में 2.97 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेल्फ सपोर्टिंग डोम, 1.81 करोड़ की लागत के सीसी पेवमेंट, 2.04 करोड़ की लागत की सीसी सड़क, 55 लाख की लागत के किसान कलेवा भवन, 66 लाख की लागत की बाउंड्री वॉल, 8.39 लाख के अन्य कार्यों के साथ ही जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में एनएचएम-पीआईपी योजनान्तर्गत 4.50 करोड़ की लागत से निर्मित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ आवास निर्माण कार्य, श्री सेवा संस्थान के सहयोग से 12 लाख की ऑटो एनालाइजर मशीन, 4 लाख की ऑटो सीबीसी मशीन, आईडीबीआई बैंक के सहयोग से 9.95 लाख की सी.आर. मशीन, आरएमआरएस मद से 55 हजार की ऑटो एनालाइजर मशीन, 1.45 लाख की ऑटो फ्लोक्वेंट एनालाइजर मशीन तथा 45 हजार की यूरिया एनालाइजर मशीन (11-13 मीटर) शामिल हैं।
विकास, संगठन और आत्मनिर्भरता का समन्वय
कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने, वस्तु एवं सेवा कर (GST) सुधारों की नई दिशा पर चर्चा होगी। साथ ही दीपावली के पावन अवसर पर आपसी सौहार्द, संगठन और अपनेपन की भावना को प्रगाढ़ करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
भाजपा जिला प्रवक्ता एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा प्रभारी मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यह सम्मेलन निम्बाहेड़ा व छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति देने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, व्यापारियों, उद्यमियों, उपभोक्ता वर्ग सहित भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित हैं।
