पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण का हुआ प्रसारण

By :  vijay
Update: 2026-03-29 11:10 GMT

निंबाहेड़ा। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक   चंद कृपलानी ने आज अपने निवास स्थान पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का श्रवण किया।

इस अवसर पर मन की बात सुनने के पश्चात विधायक कृपलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित यह कार्यक्रम सदैव की भांति इस बार भी अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रहा। उन्होंने कहा कि इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने वैश्विक ऊर्जा संकट, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके प्रभावों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही भारत की आत्मनिर्भरता और चुनौतियों से दृढ़ता के साथ निपटने की क्षमता पर भी विशेष जोर दिया गया।

कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए हर कठिनाई का सामना एकजुट होकर करने का आह्वान किया। पूर्व में आई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि देश इसी एकता के बल पर आगे भी हर परिस्थिति से सफलतापूर्वक पार पाएगा।

कृपलानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों, नवाचारों एवं ‘साइलेंट हीरोज’ की प्रेरक कहानियों को साझा किया, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। साथ ही उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सत्य एवं प्रमाणिक जानकारी पर भरोसा रखने की अपील की।

कृपलानी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी को सशक्त करने वाला मंच बन चुका है। कृपलानी ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Similar News