शिवोहम समारोह में श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, मई में होगा सप्त दिवसीय आयोजन

By :  vijay
Update: 2026-03-29 11:30 GMT



निंबाहेड़ा,|सनातन धर्म की परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन के उद्देश्य से निंबाहेड़ा में आयोजित होने वाले सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ पोस्टर विमोचन के साथ हुआ। यह विमोचन कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 के रीजनल कॉन्फ्रेंस “शिवोहम समारोह” के दौरान रविवार दोपहर आयोजित किया गया।*

*कार्यक्रम में प्रख्यात कथा वाचक संत श्री दिग्विजयरामजी महाराज द्वारा विधिवत रूप से पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एम जे एफ लायन दिनेश बाबानी (अध्यक्ष, लायंस क्लब मंदसौर) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।*

*इस अवसर पर निंबाहेड़ा के सोनी माहेश्वरी परिवार सहित अनेक धर्मप्रेमी जन एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। सोनी परिवार की ओर से विमोचन के दौरान सूरज सोनी, मनीष सोनी, नितेश सोनी, कन्हैयालाल सोनी, वंश सोनी, पुष्करलाल सोमानी, रमेश चाष्टा, नानालाल भूतड़ा, सुरेश तोतला, विजय आगार, कैलाश लड्डा, विकास मूंदड़ा एवं विक्रम खेरोदिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे और आयोजन के प्रति अपनी आस्था एवं सहयोग व्यक्त किया।*

*जानकारी के अनुसार, यह भव्य धार्मिक आयोजन ज्येष्ठ बुदी 11, गुरुवार 13 मई से प्रारंभ होकर ज्येष्ठ सुदी 3, मंगलवार 19 मई 2026 (संवत् 2082) तक आयोजित किया जाएगा।*

*कथा का आयोजन निंबाहेड़ा स्थित कृषि उपज मंडी समिति परिसर के न्यू गेट, छोटीसादड़ी रोड पर होगा, जहां प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा।*

*सप्त दिवसीय इस महोत्सव में संत दिग्विजयराम महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत महापुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वर्णन करेंगे।*

*कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के संदेशों का प्रसार किया जाएगा, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का जागरण होगा।*

*आयोजकों ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा सनातन धर्म की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है, जो व्यक्ति को धर्म, कर्म और मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ावा देना है।*

*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।*

*अंत में आयोजक परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की।*

Similar News