पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ 20 वां कल्याण महाकुंभ सानंद संपन्न

By :  vijay
Update: 2025-06-20 14:46 GMT
  • whatsapp icon

 निंबाहेड़ा  मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ का 20 वां कल्याण महाकुंभ आषाढ़ कृष्णा अष्टमी को ठाकुरजी के मनभावन दिव्य दर्शन के साथ पूरी श्रद्धा और उत्साह एवं सानंद संपन्न हो गया। दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर ठाकुरजी के दिव्य दर्शन के लिए जहां हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं ठाकुरजी की शयन आरती तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मेवाड़, मालवा, गुजरात, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने आराध्य के मनोहारी दर्शन कर स्वयं को धन्य करते नजर आए। सतरंगी गुलाब के पुष्पों की मनोहारी झांकी के बीच ठाकुरजी के मनभावन दर्शन भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। कई भक्त यह कहते नजर आए कि ठाकुरजी के ठाठ तो कल्याण नगरी में ही देखने को मिलते हैं।

Similar News