चित्तौडगढ । युवक कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश संयोजक एडवोकेट गोपाल सालवी (सुरजना) ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की पिछली घोषणाएं पूरी नहीं हुईं,यह बजट पुरानी विफलताओं को छिपाने का एक प्रयास है।
बजट में आम आदमी को राहत देने और रोजगार पैदा करने के कोई ठोस उपाय नहीं है, सरकार के द्वारा सिर्फ थोथी घोषणाएं की गई हैं,अन्नदाता को राहत देने के लिए कोई ठोस उपाय नही है,आम आवाम अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है ,इस बजट की धरातल पर क्रियान्विति भी दूर-दूर तक नज़र आना मुश्किल है.
यह बजट जमीनी वास्तविकताओं से दूर है.!
बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है
सालवी ने कहा कि सरकार घालमेल करने और सही तथ्यों पर पर्दा डालने के खेल में माहिर है,इस बजट में भी नए जुमलों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है.!
सबका साथ सबका विकास’’ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में दिखाई पड़ रहा है धरातलीय स्थिति इसके विपरित है.!
’’कुल मिलाकर यह बजट ‘‘डम्प स्क्यूब’’ यानी ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ है.!ं
