होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में 53 रोगियों ने लिया चिकित्सा लाभ

Update: 2025-02-14 12:24 GMT



निम्बाहेड़ा।

पेंशनर भवन निंबाहेड़ा में श्यामलाल शर्मा वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाजसेवी श्यामलाल शर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा शर्मा की स्मृति में उदयपुर के आलोकिक चैरिटेबल हॉस्पिटल के सहयोग से शुक्रवार, 14 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉक्टर महावीर शर्मा तथा डॉक्टर हिमानी,डॉक्टर भूमि एवं सम्राट ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

शिविर का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली एवं शिविर आयोजक श्यामलाल शर्मा एडवोकेट एवं उनके परिवारजन, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, डॉक्टर बिश्नोई, पेंशनर समाज के मानमल शर्मा, यशवंत राव कदम, मानक लाल बजाज, सलीम खान, कयूम खान, प्रबोध चंद्र शर्मा, एजाज अहमद आदि की उपस्थिति में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के प्रबंधक, रेखा रानी तिवारी, सत्य प्रकाश जेतलिया, प्रदीप मोदी, ललिता गाजरे आदि ने शिविर आयोजन को पीड़ित मानवता की श्रेष्ठ सेवा बताया। शिविर में न्यूरोलॉजी जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, लकवा रोग आदि असाध्य रोगों का परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरण कर स्वास्थ्य लाभ किया गया। शिविर में 53 रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।

Similar News